Type Here to Get Search Results !

राज्य स्तरीय निरीक्षण से सुदृढ़ होगी किशोर स्वास्थ्य सेवाएँ, उमंग व साथिया कार्यक्रम पर विशेष फोकस

 राज्य स्तरीय निरीक्षण से सुदृढ़ होगी किशोर स्वास्थ्य सेवाएँ, उमंग व साथिया कार्यक्रम पर विशेष फोकस


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तरीय टीम द्वारा जिले में किशोर स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता हेतु उमंग सेंटरों एवं साथिया कार्यक्रम का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।राज्य स्तर से डॉ. निशांत कुमार दीवान एवं श्री साकेत शुक्ला (राज्य सलाहकार) द्वारा दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जिले में संचालित उमंग सेंटरों तथा साथिया कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। 

निरीक्षण के दौरान किशोर स्वास्थ्य सेवाओं, परामर्श व्यवस्था एवं कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया। भ्रमण के प्रथम दिवस बीनागंज, राघौगढ़ एवं जिला चिकित्सालय गुना स्थित उमंग सेंटरों में सेवाओं की समीक्षा की गई। बीनागंज उमंग केंद्र पर डॉ. राजेश पुष्पद (बीएमओ) एवं श्री हेमंत गौर (बीसीएम) के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। राघौगढ़ में डॉ. धर्मेंद्र श्रीवास्तव (सीबीएमओ) एवं श्री सुनील शुक्ला के साथ 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को नियमित, गोपनीय एवं गुणवत्तापूर्ण परामर्श उपलब्ध कराने तथा स्कूल शिक्षा विभाग से बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

द्वितीय दिवस आरोन विकासखंड के ग्राम बमुरिया एवं राघौगढ़ विकासखंड के ग्राम गाबरी में संचालित साथिया कार्यक्रम का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान साथिया कार्यकर्ताओं की सक्रियता, किशोर-किशोरियों की सहभागिता, परामर्श गतिविधियाँ तथा जमीनी स्तर पर कार्यक्रम के प्रभाव का अवलोकन कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। साथ ही जिला स्तर पर नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग पर बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान दक्ष फाउंडेशन के पी.सी. सुबोध भी टीम के साथ उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में दक्ष फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, 

इस अवसर पर नोडल अधिकारी आर.के.एस. के डॉ. आर.आर. माथुर एवं जिला समन्वयक आर.के.एस. विनीता सोनी ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त सुझावों के अनुरूप उमंग सेंटरों एवं साथिया कार्यक्रम की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.