Type Here to Get Search Results !

पंचायत सचिव लाल बैग को सेवानिवृत्ति पर साल श्रीफल और साफा बांधकर फूल मालाओं से किया सम्मान

 पंचायत सचिव लाल बैग को सेवानिवृत्ति पर साल श्रीफल और साफा बांधकर फूल मालाओं से किया सम्मान



आरोन- जनपद पंचायत आरोन अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोद में कार्यरत पंचायत सचिव लाल बैग ने अपनी 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर शासकीय सेवा से सेवानिवृत किय जाने पर मिर्जा परिवार द्वारा उनके निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर पंचायत सचिव लाल बैग को समाजसेवी पत्रकार रुस्तम खान ने साल श्रीफल देकर फुलमालाओं से जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया एवं श्री बैग को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई। इसी क्रम में मुस्लिम समाज के अनेक समाज बंधुओ ने फूलों मालाओं से जोरदार स्वागत किया और बधाइयां दी। इस अवसर पर सम्मान समारोह में मुस्लिम समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहै कार्यक्रम के अंत में राज मिर्जा ने सभी की प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन आदिल वेग़ मिर्जा ने किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.