अशोक कुमार जैन शिक्षक रुठियाई जैन समाज के अध्यक्ष चुने गये।
रूठियाई 1जून। श्री आदिनाथ दिगम्बर मंदिर ट्रस्ट रुठियाई जिला गुना (म,प्र)के त्रिवार्षिक निर्वाचन में अशोक कुमार जैन शिक्षक चुने गये ।
चुनाव अधिकारी अशोक कुमार सराफ ने मतदान के पश्चात बहुमत के आधार पर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। नव
निर्वाचित अध्यक्ष के निर्वाचन के पश्चात कार्यकारिणी घोषित की जिसमें अध्यक्ष अशोक कुमार जैन शिक्षक,संरक्षक वीरेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार जैन मोनू एवं रमेशचंद जैन बाँझल, मंत्री श्री लाेकांत चौधरी, उपमंत्री श्री दीपक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष संजय कुमार जैन मोदी, प्रचार मंत्री अमित जैन सेंकी कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार जैन, श्रेयांश कुमार जैन, महावीर कुमार जैन, विनोद कुमार जैन इंदार,श्री ललित कुमार जैन,अनिल कुमार जैन, राजेश कुमार जैन एवं श्री नमन कुमार जैन मोदी को मनोनीत किया हैं।
जैन समाज जनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी है।
