Type Here to Get Search Results !

निकाय के विभिन्न बैंकों और नगर पालिका के सहयोग से 'लोक कल्याण शिविर' का सफल आयोजन

 Raghogarh - मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव के निर्देशानुसार निकाय के विभिन्न बैंकों और नगर पालिका के सहयोग से 'लोक कल्याण शिविर' का सफल आयोजन; सैकड़ों नागरिकों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ


नगर पालिका के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) और विभिन्न बैंक जैसे ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक राघोगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय बैंक  परिसर में एक  'लोक कल्याण शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे लोगों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों, और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा की बैंकिंग व सरकारी योजनाओं से जोड़ना था।


​मुख्य नगर पालिका अधिकारी के वक्तव्य:

"नगर पालिका और बैंक का यह साझा प्रयास सराहनीय है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से हमारा लक्ष्य हर हाथ को रोजगार और हर परिवार को आर्थिक सुरक्षा देना है। इस तरह के शिविर कागजी प्रक्रियाओं को आसान बनाकर सीधे जनता को लाभ पहुँचाते हैं।"

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.