Type Here to Get Search Results !

मराठा समाज के चुनाव हुए संपन्न। पुरुष वर्ग से सुरेश राव शिंदे, महिला वर्ग से विनीता शिंदे निर्विरोध अध्यक्ष हुए घोषित

मराठा समाज के चुनाव हुए संपन्न। पुरुष वर्ग से सुरेश राव शिंदे, महिला वर्ग से विनीता शिंदे निर्विरोध अध्यक्ष हुए घोषित 



गुना।


मराठा समाज के पूर्व अध्यक्ष राकेश जाधव को उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। मराठा समाज के अध्यक्ष के रूप में राकेश जाधव के 3 वर्षों का कार्यकाल, समाज सेवा, संगठन की मजबूती, एवं सभी समाजबंधुओं को साथ लेकर चलने के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मराठा समाज के अध्यक्ष पद पर रहते हुए राकेश जाधव ने बड़े-बुज़ुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी का सम्मान किया। तथा प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मराठा समाज गुना के जून माह में सम्पन्न हुए चुनाव में निर्विरोध रूप से सुरेश शिंदे एवं महिला मंडल अध्यक्ष के रूप से विनीता शिंदे को निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर सभी समाज बंधुओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। एवं दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मनोज चौधरी, तानाजी राव जाधव, प्रदीप, विशाल राव ढोरे, विवेक मगर, राहुल खेड़कर, जीत चौहान, नितिन कदम, चंद्रकांत कदम, रितिक जाधव, दिव्यांश बक्शी, राहुल फालके, शशि जाधव, अर्चना चौधरी, अंजू शिंदे, वर्षा जाधव, दुर्गा शिंदे, श्रुति शिंदे, मैथिली जगदाले एवं समाज के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.