Type Here to Get Search Results !

शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं का सम्मान और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है-जयवर्द्धन सिंह



राजपुर - राजपुर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पुर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक जयवर्द्धन सिंह शामिल हुए जहां उन्होंने  विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी एवं टॉपर छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नि:शुल्क स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं का सम्मान और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से आत्मीय संवाद का अवसर भी मिला। युवा प्रतिभाओं का उत्साह, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का संकल्प देखकर विश्वास और मजबूत हुआ कि हमारे क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल हाथों में है।


सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। आप सभी निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें और अपने परिवार, क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम गौरवान्वित करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.