एक लाख रुपये की अवैध मदिरा एवं लाहन जब्त, आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी
गुना
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त, ग्वालियर संभाग संदीप शर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 24 जून को आबकारी वृत्त गुना-1 के प्रभारी राधाकिशन के नेतृत्व में ग्राम झिर में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए। दबिश के दौरान 65 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 800 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद कर जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख रुपये है।
इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत सिंह कुशवाह तथा आबकारी आरक्षक गोविंद सिंह मीना, अरुण कुमार शर्मा, दिनेश कुमार राठौर एवं महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी की भूमिका सराहनीय रही।
