स्वच्छता अभियान – समाज की जनसेवा पहल
गुना।
छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज, गुना द्वारा गुना कैंट मुक्ति धाम में स्वच्छता एवं सेवा कार्य की निरंतर पहल की जा रही है। समाज के मीडिया प्रभारी अभिनय मोरे ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 जून 2026 से प्रत्येक रविवार प्रातः 08:00 बजे स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा।
समाज के सभी सम्मानित सदस्यों, युवाओं एवं मातृशक्ति से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर साफ-सफाई कार्य में अपना बहुमूल्य समय एवं संयुक्त सहयोग प्रदान करें तथा इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाएं। स्थान: गुना कैंट मुक्ति धाम, गुना प्रारंभ: 14 जून 2026 से प्रत्येक रविवार समय: प्रातः 08:00 बजे "स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी जिम्मेदारी है।"
