Type Here to Get Search Results !

चांदी के आभूषण चोरी करने की आरोपिया जेल दाखिल

 चांदी के आभूषण चोरी करने की आरोपिया जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना एवं तकनीकी के आधार पर घर से चांदी के आभूषण चोरी करने की आरोपिया को थाना नेवई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत वर्ष 25 नवम्बर 2025 को प्रार्थिया सोहद्रा साहू निवासी स्टेशन मरोदा ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर की आलमारी में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण कुल अनुमानित कीमत 62,000 रुपये थी , अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिये गये हैं। रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 383/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपिया पूर्णिमा साहू से पूछताछ की गई। पूछताछ में प्राप्त तथ्यों एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपिया के कब्जे से चोरी गई चांदी की दो जोड़ी पायल बरामद की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपिया को आज थाना नेवई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में किया , जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार , आरक्षक प्यारे लाल साहू एवं रवि बिसाई की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपिया - 


पूर्णिमा साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम - रुपास , जिला - भरतपुर (राजस्थान) , वर्तमान पता शंकरनगर वार्ड क्रमांक 18 , शास्त्री चौक , कैम्प-1, सुपेला -  भिलाई , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


जप्त सामाग्री - 


चांदी की 02 जोड़ी पायल वजनी 33.800 ग्राम एवं 28.680 ग्राम।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में रखे कीमती सामान एवं आभूषणों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.