म्याना थानांतर्गत ग्राम नसीरा में नव विवाहिता द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*दहेज की मांग कर मृतिका को प्रताडित करने वाले आरोपी सास, ससुर एवं देवर भी गिरफ्तार*
*आरोपी पति को पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इन अपराधों सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत ग्राम नसीरा में एक नवविवाहिता के आत्महत्या के प्रकरण में सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए मृतिका को दहेज की मांग कर प्रताडित करने वाले आरोपी सास, ससुर एवं देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इससे पूर्व आरोपी पति को जेल भेजा जा चुका था ।
उल्लेखनीय है कि जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरा में दिनांक 13 मार्च 2026 को नवविवाहित भावना पत्नि गिर्राज यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम नसीरा द्वारा आत्महत्या की गई थी । उक्त घटना पर से म्याना थाने में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ की गई थी । चूंकि प्रकरण नवविवाहिता की आत्महत्या का होने से प्रकरण की जांच अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) की ओर से की गई । प्रकरण की जांच में पाया गया कि मृतिका की शादी के बाद से ही उसके ससुर मेहरबान यादव, सास सुगनबाई यादव, पति गिर्राज यादव एवं देवर राहुल यादव निवासीगण ग्राम नसीरा द्वारा मृतिका को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताडित किया जा रहा था, जिनकी प्रताडना से परेशान होकर मृतिका द्वारा आत्महत्या करना पाये जाने पर दिनांक 14 मई 2026 को उपरोक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध म्याना थाने में अप.क्र. 112/26 धारा 80, 3(5) बीएनएस एवं दहेज प्रतिबंध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत अपराध दर्ज कर म्याना थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई और दिनांक 24 मई 2026 को आरोपी पति गिर्राज सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था ।
प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखते हुए थाना म्याना पुलिस द्वारा उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी । इसमें पुलिस द्वारा लगातार की गई मेहनत एवं सुनियोजित प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 13 जून 2026 को फरार तीनों आरोपियों ससुर मेहरवान सिंह पुत्र पर्वत सिंह यादव उम्र 63 वर्ष, सास सुगन बाई पत्नी मेहरवान सिंह यादव उम्र 60 वर्ष एवं देवर राहुल उर्फ राधाकृष्ण पुत्र मेहरवान सिंह यादव उम्र 24 वर्ष सभी निवासी ग्राम नसीरा थाना म्याना जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया है ।
म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र गौंड, सउनि श्रीनंदन सिंह रघुवंशी, सउनि असलम खान, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, प्रधान आरक्षक अखिल शर्मा, प्रधान आरक्षक सतीष जैन, प्रधान आरक्षक प्रदीप रघुवंशी, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक शिवकुमार वर्मा, आरक्षक रामकृष्ण जाटव एवं महिला आरक्षक दीपशिखा लोधी की विशेष भूमिका रही है ।
गुना पुलिस महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है । ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके तथा समाज में कानून के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो ।
