सिविल हॉस्पिटल आरोन में डॉक्टर अविनाश रघुवंशी को बीएमओ प्रभार सोफे जाने पर स्वास्थ्यकर्मचारियों में हर्ष की लहर
Aron - गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं जिला चिकित्सा अधिकारी राजकुमार ऋषिबर के आदेशनुसार सिविल अस्पताल आरोन में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे स्वच्छ छवि के धनी डॉक्टर अविनाश रघुवंशी को मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी का बनाए जाने पर सिविल अस्पताल आरोन के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है एवं नए बीएमओ डॉक्टर अविनाश रघुवंशी के नेतृत्व में सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और मरीजों के लिए स्वास्थ सेवाओं का भरपूर लाभ मिल सकेगा नए बीएमओ डॉक्टर अविनाश रघुवंशी को उनके शुभ शुभचिंतकों और अस्पताल डिपार्मेंट के लोगों ने बधाइयां शुभकामनाएं दी हैं बधाई देने वालों में डॉ महेश राजपूत, डॉक्टर सुमित किरार, डॉक्टर श्रीमती मीना खान, मोनू भार्गव,नेतराम नायक भूपेंद्र श्रीवास्तव,प्रमोद शर्मा,पत्रकार रुस्तम खान अंसार खान सोनू जैन गौरव शर्मा मिथुन शर्मा आदि लोगों ने बधाइयां दी है।
