बीना- रुठियाई मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग। विजय कुमार जैन ने रेल मंत्री को पत्र भेजा।
राघौगढ़ 23 जून। रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेज कर मांग की है कि बीना रुठियाई मेमू ट्रेन के दो फेरे और तत्काल बढ़ाए जाएं।
विजय कुमार जैन ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में उल्लेख किया है बीना रुठियाई मेमू ट्रेन क्रमांक 61611- 12 वर्तमान में प्रातः दो फेयर संचालित में हैं। इस मेमू ट्रेन के दो फेरे और बढ़ाने के आदेश रेल्वे बोर्ड द्वारा 16 अप्रैल को जारी किए गए हैं। आपने उल्लेख किया गया है की भैंसाना में मई माह में आयोजित श्री राम महायज्ञ एवं गुना में जैन समाज द्वारा आयोजित पंचमुखी पंचकल्याणक महोत्सव जून को ध्यान में रखते हुए इस मेमू ट्रेन का संचालन बढ़ाने मांग की जाती रही।रेलवे बोर्ड द्वारा आदेश जारी हुए दो माह से अधिक समय हो गया है। मगर इस ट्रेन के फेरे आज तक नहीं बढ़ाए गए हैं। विजय कुमार जैन ने पत्र में यह भी मांग दोहराई है कि वर्तमान में जारी आदेश के अनुसार यह मेमू ट्रेन रात्री 8:00 बजे रुठियाई से बीना के लिए छूटेगी ।आपने मांग की है कि इंदौर से कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस रुठियाई जंक्शन पर रात्रि 8:20 बजे आती है इस मेमू ट्रेन का यात्रियों को कनेक्टिविटी देने के लिए रुठियाई से छूटने का समय रात्री 8:40 बजे किया जावे। आपने श्री पंकज त्यागी मंडल रेल प्रबंधक भोपाल को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि रुठियाई रेल जंक्शन पर सर्कुलेटिंग एरिया में जो पेशाब घर था उसे हटा दिया गया है यात्री खुले में पेशाब कर रहे हैं रेल विभाग द्वारा पत्र द्वारा सूचित किया गया था कि उक्त पेशाब घर का पुन निर्माण कराया जाएगा। अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पेशाब घर नहीं होने से यात्री खुले में पेशाब करके आम रास्ते में गंदगी कर रहे हैं पेशाब घर का तत्काल निर्माण कराया जाए। इसी प्रकार आपने उल्लेख किया है कि रुठियाई जंक्शन स्टेशन के मुख्य द्वार के ऊपर स्टेशन का नाम रुठियाई लिखा है उस बोर्ड में जंक्शन और जोड़कर नाम रुठियाई जंक्शन लिखा जाए। आपने पत्र की प्रतिलिपि श्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री, जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़,श्री दिलीप कुमार सिंह महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल्वे जबलपुर श्री सौरभ कटारिया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भोपाल को भी भेजी हैं।
