शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
गुना।
चेतना साहित्य एवं कला परिषद गुना की निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह परिषद के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ कवि विष्णु साथी की अध्यक्षता,आर एन यादव पूर्व उपाध्यक्ष भा ज पा जिला गुना, विशेष अतिथि महावीर सिंह तोमर वरिष्ठ पत्रकार एवं अभिभाषक, तथा सारस्वत अतिथि डाक्टर उदय सिंह उदय तहसीलदार एवं कवि की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का परिषद द्वारा शाल, श्रीफल, तथा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।मंच का संचालन रेखा खरे कोषाध्यक्ष ने किया। वहीं सभी अतिथियों का परिचय परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम सिंह प्रेम ने दिया। सरस्वती वंदना का गायन कीर्ति मोरोलिया ने किया।इस अवसर पर संस्था की गतिविधियों तथा संरक्षक मंडल,नव निर्वाचित पदाधिकारियों, तथा कार्यकारिणी सदस्य का फोल्डर का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। इसके बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ परिषद के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ कवि विष्णु साथी द्वारा दिलाई गई। अपने आशीर्वचनों में मुख्य अतिथि यादव ने कहा कि कवि राष्ट्र को चेतना देता है। संस्था इतनी पुरानी है। जब मेरा जन्म ही नहीं हुआ था। संस्था के संस्थापक इस उम्र में भी समाज में चेतना जगाने का काम कर रहे हैं। सराहनीय है। मैं अपनी ओर से आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब भी आपको मेरी आवश्यकता होगी। मैं आपकी सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। विशेष अतिथि महावीर सिंह तोमर ने कहा कि मैं संस्था से बहुत पुराना जुडा हुआ हूं। बीच में अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रमों में उपस्थित नहीं हो सका। सभी पदाधिकारी अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करेंगें। मैं संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।अंत में सभी अतिथियों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार संस्था के अध्यक्ष प्रेम सिंह प्रेम ने व्यक्त किया। आज का कार्यक्रम दो सत्रों में होना था। प्रथम सत्र में शपथ ग्रहण, तथा द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी। कार्यक्रम में डाक्टर गजेन्द्र श्रीवास्तव, डाक्टर सतीश चतुर्वेदी, डाक्टर रमासिंह, डाक्टर प्रीति सक्सेना, शरद सक्सेना , ऋषिकेश भार्गव, अनिरुद्ध सिंह सेंगर, दिलीप सक्सेना, बृजेश श्रीवास्तव, नारायण लाल मैयर, मधुबाला सक्सेना, पुष्पा क्षत्रिय,मिथिलेश मोरोलिया, संतोष,पुष्पा प्रीटोरिया, रमेश अहिरवार, गोपाल,बृजराज सिंह गौतम, गोविंद राव मोरे, महेश श्रीवास्तव, जगदीश शर्मा सहज, आनंद कृष्णानी, अशोक अग्रवाल महू वाले सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
