Type Here to Get Search Results !

राजकुमार पटेल कार्यकारी अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति पर अभूतपूर्व भंडारा और अखंड रामायण पाठ का आयोजन सम्पन्न हुआ

Bhopal -राजकुमार पटेल कार्यकारी अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति पर अभूतपूर्व भंडारा और अखंड रामायण पाठ का आयोजन सम्पन्न हुआ



*मंत्रालय के इतिहास में पहली बार किसी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर इतना बड़ा जन सैलाब देखा गया।*


*बड़े बड़े अधिकारी और कर्मचारी नेता रिटायर हुए पर पटेल साब जैसी भीड़ किसी की सेवानिवृत्ति में नहीं देखी गयी।*


*उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने श्री राजकुमार पटेल को सुखद भावी जीवन हेतु शुभकामनाएं दी*


*पूर्व मंत्री श्री पीसी शर्मा जी ने भंडारा में उपस्थित होकर श्री पटेल को शुभकामनाएं दी*


*उल्लेखनीय है कि मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष तथा प्रवक्ता,प्रदेश के वरिष्ठतम कर्मचारी नेताओं में शुमार श्री राजकुमार पटेल जी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। श्री पटेल 40 वर्ष की सुदीर्घ शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं।श्री राजकुमार पटेल एक ईमानदार,निस्वार्थ,जुझारू, संघर्षशील कर्मचारी नेता के साथ साथ एक उत्कृष्ट शासकीय सेवक भी रहे हैं।उत्कृष्ट,कर्तव्यनिष्ठ,कार्यकुशल शासकीय सेवकों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिया जाने वाला एक लाख रुपए का देवीप्रसाद शर्मा पुरस्कार भी श्री राजकुमार पटेल जी को मिल चुका है।श्री पटेल श्री नारायण प्रसाद शर्मा,श्री सत्यनारायण तिवारी,श्री देवीप्रसाद शर्मा जैसे लीजेंडरी कर्मचारी नेताओं की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। श्री पटेल लघुवेतन कर्मचारी संघ के उपप्रांताध्यक्ष रह चुके हैं।मंत्रालय के कर्मचारी संगठन में लगातार 13 बार चुनाव जीतकर लंबे समय से कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।हर चुनाव में श्री पटेल की जीत का मार्जिन बढ़ता गया है।श्री राजकुमार पटेल 35 करोड़ रुपए टर्नओवर वाली मंत्रालय साख सहकारी समिति के भी निर्वाचित अध्यक्ष रहे।साख सहकारी समिति के सदस्यों की करोड़ों रुपए की लगभग डूब चुकी जमाराशि वापस करवाने और मंत्रालय कर्मचारियों की आवासीय कालोनी के लिए ग्राम कानासैया में 40 एकड़ भूमि आवंटित करवाने में श्री पटेल का अथक परिश्रम रहा। कोरोना काल में श्री पटेल ने असाधारण सेवा की।मेहनत मजदूरी करने भोपाल आये और लाक डाउन के कारण भोपाल में ही फंसकर रह गए अनेक परिवारों के भोजन की कई हफ्तों तक व्यवस्था जनसहयोग से करवायी।उस दौरान भोपाल में फंसे विंध्य क्षेत्र के लोगों की घर-वापसी हेतु केवल एक दिन के लिए रेवांचल ट्रेन चलाई गई थी।एक दिन के लिए रेवांचल चलवाने के पीछे श्री पटेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।फंसे हुए लोगों की कठिनाइयां सक्षम स्तर तक उनके द्वारा ही पहुंचायी गयीं थीं।कर्मचारी राजनीति के अलावा भोपाल की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती भीमनगर-वल्लभ नगर के कल्याण हेतु श्री राजकुमार पटेल निरंतर सक्रिय रहते हैं और इन झुग्गी बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु श्री पटेल द्वारा लंबा संघर्ष किया गया है।विंध्य क्षेत्र से जुड़ी अनेक संस्थाओं तथा कुर्मी क्षत्रिय समाज की संस्थाओं में भी श्री राजकुमार पटेल जी की सक्रिय भागीदारी रही है।*

 

*श्री राजकुमार पटेल जी की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में दिनांक 15 जून सोमवार को मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट क्रमांक 06 के पास स्थित गणेश मंदिर में अखंड रामायण पाठ और विशाल झरा भंडारा का आयोजन किया गया।अखण्ड रामायण पाठ 14 जून से शुरू हुआ था जिसकी पूर्णाहुति 15 जून को 12 बजे हुई और हनुमान जी महाराज को भोग लगाने के उपरांत 12 बजे से  झरा भंडारा हुआ जो कि शाम तक चलता रहा।झरा भंडारा में मंत्रालय में सेवारत समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं मंत्रालय में किसी भी तरह की सेवा दे रहे सभी व्यक्ति उपस्थित रहे। नियमित-अनियमित,स्थायी-अस्थायी, मंत्री स्टाफ,स्थायीकर्मी,आउटसोर्स कर्मचारी,दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी,अटैचमेंट कर्मचारी पुलिसकर्मी,बैंककर्मी,कैंटीनकर्मी, सांची पार्लर कर्मी,पोस्टआफिस कर्मी,विद्युत-जल व्यवस्था, लिफ्ट और एसी का संचालन करने वाले कर्मचारी,बगीचे की देखरेख करने वाला स्टाफ, सफाईकर्मी सभी शामिल हुए।इंदिरा मार्केट के व्यापारी भी उपस्थित रहे।*

      *अन्य संगठनों के प्रांताध्यक्ष श्री मनोज वाजपेयी, श्री श्यामसुंदर शर्मा, श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।*


*प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार  तथा जनप्रतिनिधि भी भंडारा में शामिल हुए। पटेल साब की सेवानिवृत्ति और भंडारा कर्मचारी जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।*

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.