Type Here to Get Search Results !

किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने राज्य स्तरीय टीम का उमंग सेंटरों का निरीक्षण

 किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने राज्य स्तरीय टीम का उमंग सेंटरों का निरीक्षण



Guna -आज दिनांक 13.06.2026 को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तर से डॉ निशांत कुमार दीवान एवं श्री साकेत शुक्ला राज्य सलाहकार द्वारा जिले में संचालित उमंग सेंटरों का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। इस दौरान बीनागंज, राघौगढ़ तथा जिला चिकित्सालय गुना स्थित उमंग सेंटरों में किशोर स्वास्थ्य सेवाओं, परामर्श व्यवस्था एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन का अवलोकन किया गया।

बीनागंज उमंग केंद्र पर डॉ राजेश पुष्पद, बी.एम.ओ. बीनागंज एवं श्री हेमंत गौर, बी.सी.एम. बीनागंज के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं राघौगढ़ में डॉ धर्मेंद्र श्रीवास्तव एवं सुनील शुक्ला के साथ 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को समुचित एवं नियमित परामर्श देने तथा स्कूल विभाग से बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी आर.के.एस. के डॉ आर.आर. माथुर ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त सुझावों के अनुरूप उमंग सेंटरों की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला समन्वयक विनीता सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक सुधारों के माध्यम से जिले के किशोर-किशोरियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य एवं परामर्श सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.