*अवैध शराब के विरूद्ध गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*
फतेहगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब माफियाओं एवं तस्करों के विरूद्ध निरंतर कठोर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 27 जून 2026 को फतेहगढ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि डोबरा गांव से एक व्यक्ति हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकिल पर प्लास्टिक की दो बड़ी-बड़ी केनों में अवैध कच्ची शराब लेकर कोहन तरफ जाने वाला है । थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए फतेहगढ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल डोबरा रोड़ पर सीएम राइज स्कूल के पास पहुंचकर चैकिंग लगाई गई, जहां पर कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए की मोटर सायकिल पर संदिग्ध व्यक्ति के आने पर पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से उसे रोक लिया गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम अमर सिंह पुत्र दौलतराम भील उम्र 27 साल निवासी ग्राम डोबरा थाना फतेहगढ जिला गुना का होना बताया । उसकी मोटर सायकिल पर लटकी कैनों को चैक करने पर उनमें हाथ भट्टी से बनी कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । आरोपी के कब्जे से बरामद शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल को पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरूद्ध फतेहगढ थाने में अप.क्र. 140/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।
