कैंट थाना अंतर्गत रायल यादव कालोनी स्थित सूने घर से हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफास
*03 आरोपी चोर गिरफ्तार कर, चोरी गया संपूर्ण माल बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में निरंतर त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा रायल यादव कालोनी स्थित एक सूने घर से हुई चोरी की बारदात का सफल खुलासा करते हुए 03 आरोपी चोर गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से चोरी गया संपूर्ण माल बरामद कर लिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 जून 2026 को फरियादी राजेश रघुवंशी निवासी रायल यादव कालोनी थाना कैंट गुना के द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 15 दिन पहले वह अपने घर का ताला लगाकर परिवार सहित अपने गांव गया हुआ था, जब वह दिनांक 12 जून 2026 को वापस घर आया तो उसने देखा की घर के मैन गेट का ताला टूटा होकर घर के अंदर लगी एलईडी टीवी, दो गैस सिलेडंर एवं एक आर्टीफिशियल चैन गायब थी जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । उक्त रिपोर्ट पर से कैंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 440/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई ।
कैंट थाना पुलिस द्वारा चोरी के उपरोक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पहचान के तत्काल प्रयास शुरू किए गए और इस हेतु घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मुखिबर तंत्र के सहयोग से अज्ञात आरोपियों की पहचान के लगातार प्रयास किए गए । इसमें पुलिस की सतर्कता, प्रभावी तकनीकी विश्लेषण एवं सतत सूचना संकलन के परिणाम स्वरूप अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चत कर जिनकी तलाश शुरू की गई । आरोपियों की तलाश के क्रम में गत दिनांक 13 जून 2026 को ही मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपीगण 1-नरेन्द्र पुत्र संतोष लोधा उम्र 19 साल निवासी गोपालपुरा केंट, 2-धर्मेन्द्र उर्फ मुर्गा पुत्र तोरन सिंह लोधा उम्र 24 साल निवासी चांदशाहबली रोड एवं छोटू पुत्र लटूर सिंह लोधा उम्र 24 साल निवासी ग्राम पुरापोसर थाना कैंट गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपियों की निसादेही से प्रकरण में चोरी गए दो गैस सिलेंडर, एक एलईडी टीवही, एक आर्टीफिशियल चैन एवं एक संदिग्ध मोटर साइकिल जप्त की गई है । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपियों को आज दिनांक 14 जून 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।
कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक विक्रांत जाटव, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, राजू बघेल एवं आरक्षक रामनिवास शर्मा की विशेष भूमिका रही है ।
