Type Here to Get Search Results !

घर घुसकर हमला करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

 घर घुसकर हमला करने के तीन आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


धमतरी - मांगने पर वाहन ना देने से नाराज होकर घर में घुसकर मारपीट , गाली-गलौज , धमकी एवं तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना अर्जुनी पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                  पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थिया श्रीमती प्रीति साहू पति मनोज साहू उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम - सेहराडाबरी , थाना - अर्जुनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि विगत 23 जून की रात्रि लगभग नौ बजे आरोपी उमेश साहू उसके घर वाहन मांगने आया था। वाहन देने से मना करने पर आरोपी नाराज होकर वापस चला गया। इसके पश्चात उसी मध्यरात्रि लगभग बारह बजे आरोपी देवेंद्र साहू , उमेश साहू उर्फ छोटू एवं प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस एक राय होकर प्रार्थिया के घर में जबरन घुस गये तथा अश्लील गाली-गलौज करते हुये पूरे परिवार को आतंकित करने लगे। आरोपियों ने प्रार्थिया , उसके पति मनोज साहू एवं पुत्री नीलिमा साहू के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उमेश साहू ने लकड़ी के डण्डे से प्रहार कर मनोज साहू एवं नीलिमा साहू को चोट पहुंचाई। आरोपियों ने अपने उग्र एवं आक्रामक व्यवहार के दौरान घर के दरवाजे , खिड़कियां , बिजली मीटर , गमले , कुर्सी एवं मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना से परिवार में भय एवं दहशत का माहौल निर्मित हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 296 , 115(2) , 331(6) , 351(3) , 324(4) , 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना अर्जुनी पुलिस ने तत्काल जांच प्रारंभ कर साक्ष्य संकलित किये। विवेचना के दौरान आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित पाये जाने पर थाना अर्जुनी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी देवेंद्र साहू , उमेश साहू उर्फ छोटू एवं प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपीगण -


देवेंद्र साहू पिता जगेसर साहू उम्र 22 वर्ष , उमेश साहू उर्फ छोटू पिता लखीराम साहू उम्र 22 वर्ष एवं प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस पिता कुंजन मांडवी उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम - सेहराडाबरी , थाना - अर्जुनी , जिला - धमतरी(छत्तीसगढ़)।‌


धमतरी पुलिस की अपील -


धमतरी पुलिस स्पष्ट करती है कि महिलाओं , बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि , मारपीट , धमकी , गुंडागर्दी अथवा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जिले में शांति , सुरक्षा एवं कानून का व्यवस्था बनाये रखना धमतरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.