Type Here to Get Search Results !

अवैध गांजा परिवहन करने का अंतर्राज्यीय आरोपी जेल दाखिल

 अवैध गांजा परिवहन करने का अंतर्राज्यीय आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  


सारंगढ़ बिलाईगढ़ - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुये उत्तरप्रदेश की ओर कार से भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा परिवहन करने के आरोपी को  थाना सरिया पुलिस ने घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                               इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति निमिषा पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि एक सफेद रंग के बलेनो कार क्रमांक यूपी 90 आर 3416 में एक व्यक्ति उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ ग्राम सरिया , रायगढ होते कानपुर उत्तरप्रदेश की ओर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा लेकर जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर मौका स्थल पुलिस थाना सरिया के सामने मेन रोड में हमराह स्टाफ गवाहों के घेराबंदी कर सफेद रंग के बलेनो कार क्रमांक यूपी 90 आर 3416 में सवार एक व्यक्ति मिला। कार चालक को नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रितिक राय बताया और उसके कार की तलाशी लेने पर उक्त कार के पीछे डिक्की के अंदर चालीस पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लपेटा हुआ कुल वजन 41 किलो 620 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,10,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग के बलेनो कार क्रमांक यूपी 90 आर 3416 एवं एक नग ओप्पो स्मार्ट मोबाईल को एनडीपीएस एक्ट के तहत गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 125/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सरिया पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एन०एल० राठिया , सउनि मोतीलाल डनसेना , प्रधान आरक्षक मोहन लाल गुप्ता , अनिल साहू , सुरेन्द्र सिदार , टीकाराम पटेल , आरक्षक दिगम्बर पटेल , लक्ष्मीनारायण पटेल , मुकेश कश्यप , नर्मदा यादव , सुरेन्द्र पटेल , दिलीप साहा एवं सायबर सेल टीम सारंगढ़ आरक्षक कृष्णा डनसेना का महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी -


रितिक राय पिता गिरीश राय उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट - अमरहट , थाना - सरायलखनसी , जिला माउ (उत्तरप्रदेश)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.