Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

 *अपहृत अथवा गुम नाबालिगों की दस्तयाबी हेतु गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*


धरनावदा थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही


*किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजन से मिलाया*



                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए उनकी यथाशीघ्र दस्‍तयाबी हेतु निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 05-06 जून 2026 की रात्रि में धरनावदा थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर दिनांक 06 जून 2026 को किशोरी के पिता द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट धरनावदा थाने पर दर्ज कराई गई थी । उक्त रिपोर्ट पर से धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 119/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा तत्काल बालिका की खोजबीन शुरू की गई ।


               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वरा नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के परिपालन में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए तथा विभिन्न तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर सभी संभावित स्थानों पर किशोरी को खोजने के निरंतर प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 28 जून 2026 को किशोरी के संबंध में सटीक जानकारी मिलने पर धरनावदा थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतत: अपहृत किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं आवश्यक कार्यवाही पूरी कर नियमानुसार किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।


              धरनावदा थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, उपनिरीक्षक अंजना चंदेल, झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा एवं आरक्षक पवन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.