Type Here to Get Search Results !

बीनागंज: पीएचसी तेलीगांव में सेक्टर स्तरीय HMIS व राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

 बीनागंज: पीएचसी तेलीगांव में सेक्टर स्तरीय HMIS व राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक



कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13 जून 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलीगांव में सेक्टर स्तरीय HMIS एवं समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में VVD तकनीकी पर्यवेक्षक एवं MPS द्वारा CHO, ANM, SN, AS एवं आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों के वितरण उपरांत HMIS में ऑनलाइन रिपोर्टिंग, रिकॉर्ड संधारण, नई पहल किट की एंट्री, विकल्प हेल्पलाइन, IEC सामग्री वितरण तथा आशा प्रेरक राशि संबंधी जानकारी दी गई।

टीकाकरण दिवसों में अंतरा फॉलो-अप डोज, प्रतिमाह आशा डायरी अद्यतन, मलेरिया माह जून की गतिविधियों तथा आगामी पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0–5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के हेडकाउंट सर्वे पर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करना रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.