Type Here to Get Search Results !

01 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा 'माय भारत' युवा पंजीकरण अभियान

 01 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा 'माय भारत' युवा पंजीकरण अभियान


गुना 

जिले के अधिक से अधिक युवाओं को भारत सरकार के 'माय भारत (मेरा युवा भारत)' पोर्टल से जोड़ने के उद्देश्य से 01 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक विशेष युवा पंजीकरण अभियान संचालित किया जायेगा। 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों के प्राचार्यों एवं संचालकों को अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संस्थानों में अध्ययनरत अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाए तथा अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

अभियान के तहत प्रत्येक शिक्षण संस्थान में समन्वय एवं गतिविधियों के संचालन के लिए एक माय भारत कैंपस ऑफिसर तथा एक कैंपस एम्बेसडर भी नियुक्त किया जाएगा।

माय भारत पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद युवाओं को अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी), राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं, नेतृत्व विकास गतिविधियों सहित विभिन्न युवा कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं एवं शिक्षण संस्थानों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि जिले के युवा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न अवसरों का लाभ प्राप्त कर सकें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.