Type Here to Get Search Results !

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गुना में अतिथि शिक्षकों के लिए 9 जुलाई को वॉक-इन-इंटरव्यू

 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गुना में अतिथि शिक्षकों के लिए 9 जुलाई को वॉक-इन-इंटरव्यू


गुना 

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (एनईएसटीएस), नई दिल्ली के निर्देशानुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), गुना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षक (गेस्ट फैकल्टी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 9 जुलाई 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।


प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अतिथि शिक्षक (टीजीटी संस्कृत) तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक (महिला) के पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 9 जुलाई को प्रातः 11 बजे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गुना में आयोजित साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं।

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता


1. अतिथि शिक्षक (टीजीटी संस्कृत)

एनसीईआरटी के क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय (Regional College of Education) अथवा किसी अन्यएनसीटीई (NCTE) मान्यता प्राप्त संस्थान से संस्कृत संबंधित विषय के साथ चार वर्षीय समेकित (Integrated) डिग्री पाठ्यक्रम।

अथवा


किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में स्नातक (ऑनर्स) उपाधि। अभ्यर्थी ने तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में कम से कम दो वर्ष तक संस्कृत को मुख्य विषय के रूप में अध्ययन किया हो।


अथवा

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि, जिसमें अभ्यर्थी ने स्नातक पाठ्यक्रम के तीनों वर्षों में संस्कृत विषय का अध्ययन किया हो।


(B)एनसीटीई (NCTE) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, सीबीएसई (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण की हो।

(C)किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. (B.Ed.) उपाधि।*

(D) अंग्रेजी एवं हिन्दी/क्षेत्रीय भाषा के माध्यम से अध्यापन करने की दक्षता।


मान्यता प्राप्त संस्थान से चार वर्षीय समेकित (Integrated) डिग्री पाठ्यक्रम धारक अभ्यर्थियों के लिए बी.एड. उपाधि अनिवार्य नहीं होगी।


2. शारीरिक शिक्षा शिक्षक (महिला)

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता:किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय सेशारीरिक शिक्षा (Physical Education) में स्नातक उपाधि।

सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियों था स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.