Type Here to Get Search Results !

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण 01 जुलाई को

 उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण 01 जुलाई को


गुना 

संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन 1 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे से डीपीसी सभागार, गुना में किया जाएगा।

प्रशिक्षण में जिले में असाक्षरों का शत-प्रतिशत सर्वे, अक्षर साथियों का अधिक से अधिक पंजीयन, साक्षरता कक्षाओं के नियमित संचालन तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नवसाक्षरों को आगामी सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली साक्षरता परीक्षा में सम्मिलित कराने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त बीईओ, बीआरसीसी, बीएसी, डाइट एवं विकासखंड प्रभारी सहित लगभग 40 प्रशिक्षणार्थी सहभागिता करेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक लोगों को साक्षरता अभियान से जोड़ना है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.