Type Here to Get Search Results !

करीब 03 वर्षों से फरार 7 वर्ष के सजायाफ्ता वारंटी को चाचौड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया

 करीब 03 वर्षों से फरार 7 वर्ष के सजायाफ्ता वारंटी को चाचौड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया


*गुना पुलिस की सतत निगरानी और प्रभावी कार्यवाही से फरार वारंटियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण तथा चाचौडा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करते हुए लगभग 03 वर्षों से फरार चल रहे सात वर्ष के सजायाफ्ता वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 16 जुलाई 2016 को चाचौड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बापचा लहरिया में आरोपीगण मुन्ना सिंह मीना एवं गोविंद मीना द्वारा मारपीट की गंभीर घटना कारित की गई थी । इस संबंध में थाना चाचौड़ा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 326, 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था ।


               प्रकरण की सुनवाई उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को 07 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया । न्यायालय द्वारा दिनांक 27 फरवरी 2023 को सजा वारंट जारी किए जाने के बाद से आरोपी मुन्ना सिंह लगातार फरार चल रहा था । उसकी गिरफ्तारी के लिए चाचौड़ा थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे तथा संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 22 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर बीनागंज चौकी पुलिस ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहे सजायाफ्ता वारंटी मुन्ना सिंह पुत्र दौलतराम मीना, उम्र 30 वर्ष, निवासी चाचौड़ा को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।


               यह कार्यवाही गुना पुलिस की अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति, सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग का प्रमाण है । गुना पुलिस भविष्य में भी न्यायालय से फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रखेगी ।


               चाचौडा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि बृजेश देवरिया, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक अभिषेक शर्मा, आरक्षक शरद यादव, आरक्षक अंकित मुदगल, आरक्षक सत्येन्द्र लोधी, आरक्षक अमित, आरक्षक अजय समाधिया तथा सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक एवं आरक्षक अभय रघुवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.