Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की 03 बारदातों का शीघ्रता से किया खुलासा

 *संपत्ति संबंधी अपराधों में गुना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही*


गुना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की 03 बारदातों का शीघ्रता से किया खुलासा


*एक आरोपी गिरफ्तार करने के साथ ही एक विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में, चोरी गई 03 मोटरसाइकिलें बरामद*



             गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी विभिन्‍न अपराधों में निरंतर कार्यवाहियां कर उनके आये दिन खुलासे किये जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा शहर में हुई बाईक चोरी की तीन बारदातों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार करने के साथ ही एक विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से चोरी की 03 मोटर साइकिलें बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है । 


          उल्लेखनीय है कि दिनांक 20 मार्च 2026 को गुना कोतवाली में फरियादी रामबाबू कुशवाह निवासी रन्नौद जिला शिवपुरी के द्वारा  दिनांक 19 मार्च 2026 को मीनाक्षी हॉस्पिटल गुना के पास से अपनी हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP33 ZD 8963 के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से गुना कोतवाली  में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 130/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               इसी प्रकार दिनांक 01 जून 2026 को फरियादी लक्ष्मण बघेले निवासी ग्राम सकतपुर ने  दिनांक 14 मई 2026 को सोनी कालोनी से अपनी बुलेट मोटर साइकिल क्रमांक MP07 NF 2634 के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर से गुना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 261/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।


               इसी प्रकार दिनांक 07 जून 2026 को फरियादी अभिषेक प्रजापति निवासी गोविन्द गार्डन गुना ने दिनांक 02 जून 2026 को स्वतंत्रता पार्क गुना के बाहर से अपनी हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल क्रमांक MP08 ZJ 041 के चोरी होने की कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । उक्त रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 426/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               मोटर साइकिल चोरी की उपरोक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमति हितिका वासल के द्वारा घटनाओं का शीघ्रता से खुलासा करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुई मोटर साइकिलें बरामद करने के निर्देश दिए गए । निर्देशानुसार गुना पुलिस बाईक चोरों की तलाश में सक्रियता से जुट गई और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया । इसमें पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी जांच के आधार पर बाईक चोरी में शीघ्र ही दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित कर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा उनकी सरगर्मी से तलाश की गई । जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को  संदेही आरोपी विशाल पुत्र अशोक प्रजापति उम्र 23 साल निवासी मातापुरा थाना कैंट गुना सहित एक विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त तीनों मोटर साइकिलें चोरी करना स्वीकार किया । इसके उपरांत पुलिस द्वारा उनकी निशानदेही से चोरी गई तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               गुना पुलिस का उद्देश्य जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना है । गुना पुलिस की ओर से जिले में आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा ।


               गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा,  प्रधान आरक्षक प्रदीप रघुवंशी,  प्रधान आरक्षक विपिन ओझा, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक अमित कुशवाह, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक शिवराज रघुवंशी एवं कैंट थाने से महिला आरक्षक तेजस्विता जादोन की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.