*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस का कार्यवाही अभियान*
फतेहगढ़ थाना पुलिस ने 05 वर्ष पुराने मारपीट के एक प्रकरण में फरार दो स्थाई वारंटी किये गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा मारपीट के 05 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में आरोपीगण बबलू गुर्जर एवं जसवंत गुर्जर निवासीगण ग्राम लखनाखेड़ी के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर उनके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 288/21 धारा 324, 323, 506, 294, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहे थे, जिसके चलते माननीय न्यायालय गुना द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 289/21में अलग-अलग स्थाई वारंट जारी किये गये थे ।
फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा दोंनो वारंटियों बबलू गुर्जर एवं जसवंत गुर्जर की निरंतर तलाश की जा रही थी । जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार दोंनो वारंटियों 1-बबलू उर्फ लखन पुत्र राधेश्याम गुर्जर उम्र 22 साल एवं 2-जसवंत पुत्र राधेश्याम गुर्जर उम्र 20 साल निवासीगण ग्राम लखनाखेड़ी थाना फतेहगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक विकाश राठौर, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक राजीव सेन एवं एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र ,खटीक का विशेष योगदान रहा है ।
