Type Here to Get Search Results !

म्याना थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार दो स्थाई वारंटी किए गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*


म्याना थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार दो स्थाई वारंटी किए गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं ।


                  उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपीगण सोनू गुर्जर एवं विजय उर्फ बाजीगर गुर्जर निवासीगण ग्राम मकरावदा के द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाए जाने पर उनके विरुद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 455/20 धारा 353, 294, 186, 341, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपीगणों के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 538/21 में दोनों आरोपियो के विरुद्ध अलग-अलग स्थायी वारंट जारी किए गए थे ।


                  म्याना थाना पुलिस द्वारा वारंटी सोनू गुर्जर एवं विजय उर्फ बाजीगर गुर्जर की लगातार तलाश की जा रही थी । जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर म्याना थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार दोनों स्थाई वारंटी सोनू पुत्र कल्याण सिंह गुर्जर उम्र 33 साल एवं विजय उर्फ बाजीगर पुत्र कल्याण सिंह गुर्जर उम्र 36 साल निवासीगण ग्राम मकरावदा थाना म्याना जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।  


                  म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, प्रधान आरक्षक सुजीत सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक अशोक गुर्जर, आरक्षक सुनील यादव एवं महिला आरक्षक पूनम रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.