ट्यूबबेल से पानी की मोटर एवं केबिल चोरी का म्याना थाना पुलिस ने किया खुलासा
*तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुई मोटर-केबिल बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत ट्यूबबेल से पानी की मोटर एवं केबिल चोरी का खुलासा करते हुए प्रकारण में तीन आरोपी गिरफ्तार कर चोरी हुई मोटर एवं केबिल को बरामद कर लिया है ।
उल्लेखनीय है कि फरियादी मांगीलाल धाकड निवासी ग्राम सगोरिया थाना म्याना के द्वारा दिनांक 11-12 जुलाई 2026 की रात्रि में उसके खेत पर लगे बोर में डली पानी की मोटर एवं करीब दो सौ फीट केबिल चोरी होने की रिपोर्ट म्याना थाने पर दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 180/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
म्याना थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ किया एवं तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए । जिसके क्रम में आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना पर उक्त चोरी में संदेही खगेश पुत्र नीलम सिंह कुशवाह उम्र 25 साल निवासी म्याना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी शाकिर खान एवं वसीम खान के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया, इसके बाद पुलिस द्वारा शेष दोनों आरोपियों की तलाश की गई और शीघ्र ही दोनों आरोपी अब्बू उर्फ वसीम पुत्र अशफाक खान उम्र 25 साल एवं शाकिर पुत्र सत्तार खान उम्र 27 साल निवासीगण म्याना जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निसादेही से प्रकरण में चोरी हुई पानी की मोटर एवं केबिल बरामद कर तीनों के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई ।
म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र गौड, सउनि असलम खान, प्रधान आरक्षक कमलकिशोर चंदेल, आरक्षक देवेन्द्र जाटव एवं आरक्षक देववृत वर्मा का सराहनीय योगदान रहा है ।
