कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस के माध्यम से दी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंद छात्र को आर्थिक सहायता प्रदान की।
आवेदक श्री हर्ष शिवहरे, निवासी चांचौड़ा (बीनागंज) द्वारा उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता का आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदक की परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल भी उपस्थित थी।
