Type Here to Get Search Results !

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत ग्राम बजरंगढ़ में 101 पौधों का रोपण

 "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत ग्राम बजरंगढ़ में 101 पौधों का रोपण


गुना 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम बजरंगगढ़ स्थित आचार्य कुटी गौशाला परिसर में 101 फलदार एवं छायादार पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के अतिथि डॉ. सतीश चतुर्वेदी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, फल, फूल, छाया एवं पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष मिट्टी के कटाव को रोकने, प्रदूषण कम करने तथा प्रकृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती मंजुषा सालोमन ने कहा कि पौधों का रोपण करना जितना आवश्यक है, उतना ही उनका संरक्षण एवं पालन-पोषण भी महत्वपूर्ण है। हमें प्रत्येक पौधे की देखभाल एक नवजात शिशु की तरह करनी चाहिए, तभी आने वाली पीढ़ियों को हरे-भरे, फलदार एवं छायादार वृक्षों का लाभ मिल सकेगा।

ब्लॉक समन्वयक श्री अमित गोयल ने अंकुर अभियान की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे रोपे गए पौधों को वायुदूत ऐप पर अपलोड करें, ताकि अभियान का प्रभावी दस्तावेजीकरण एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के अंत में नवांकुर संस्था अवार्ड के अध्यक्ष बी.डी. शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को तुलसी का पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में गौशाला स्टाफ, प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.