Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली क्षेत्र से टमटम गाडी चोरी का पुलिस महज 12 घंटे में किया खुलासा

 गुना कोतवाली क्षेत्र से टमटम गाडी चोरी का पुलिस महज 12 घंटे में किया खुलासा


*आरोपी चोर गिरफ्तार कर चोरी हुआ 2.50 लाख रुपये कीमत की   टमटम गाड़ी बरामद*


*सक्रिय पुलिसिंग और सतर्कता से पीड़ित को शीघ्र मिला न्याय, गुना पुलिस की तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में  अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा वाहन चोरी के एक प्रकरण का तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई टमटम गाड़ी बरामद कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।


               दिनांक 21 जुलाई 2026 की रात्रि में फरियादी राजेंद्र कोरी, निवासी हड्डीमील, गुना द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21 जुलाई 2026 की शाम हड्डीमील स्थित पानी की टंकी के पास खड़ी उसकी टमटम गाड़ी क्रमांक MP08 ZH 4474 को जॉन पारदी चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली गुना में अपराध क्रमांक 411/2026 अंतर्गत धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गुना कोतवाली पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ की । पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के साथ सतत प्रयास करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी जोन पुत्र जोनी पारदी, उम्र 21 वर्ष, निवासी हड्डीमील जगनपुर चक, गुना को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से चोरी गई लगभग 2.50 लाख रुपये कीमत की टमटम गाड़ी को बरामद कर लिया गया ।


               गुना कोतवाली पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से न केवल चोरी का शीघ्र खुलासा हुआ, बल्कि फरियादी को उसकी संपत्ति भी अल्प समय में वापस दिलाई जा सकी । यह कार्यवाही गुना पुलिस की सतर्कता, पेशेवर कार्यशैली एवं अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का परिचायक है ।


                गुना कोतवाली पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक दिग्लेश धाकड़, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, आरक्षक रतन सिंह एवं आरक्षक कपिल व्यास की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.