Type Here to Get Search Results !

गुना शहर से युवक के अपहरण के सनसनीखेज प्रकरण में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही

 *गुना पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि,* 


 गुना शहर से युवक के अपहरण के सनसनीखेज प्रकरण में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही


*मात्र 12 घंटे के अंदर युवक को सकुशल मुक्त कराया, दोनों अपहरणकर्ता गिरफ्तार*  


*आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार बरामद* 



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना आनंद कुमार राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा गुना शहर से युवक के अपहरण के सनसनीखेज प्रकरण में त्वरित एवं सूझबूझपूर्ण कार्यवाही करते हुए माक्ष 12 घंटे के भीतर ही अपहृत युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त कराकर कर दोनों आरोपी गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । 


               दिनांक 21 जुलाई 2026 की सुबह फरियादी वीर सिंह रजक निवासी महालक्ष्मीनगर गुना के द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट करते हुए बताया था कि उसका लडका नीतेश रजक उम्र 24 साल खिलोनों का व्यापार करता है एवं जो राजस्थान के धौलपुर की एक फैक्ट्री से खिलोने लेकर आता है, जिनका लेनदेन शिवम शर्मा निवासी धौलपुर से करता है । लडके नीतेश को खिलोनों की उधारी के कुछ पैसे शिवम शर्मा को देने थे जिसके चलते दिनांक 20 जुलाई 2026 की रात में शिवम शर्मा ने उसके लडके नीतेश को फोन लगाकर जयस्तंभ चौराहा बुलाया और जहां से शिवम शर्मा और उसका एक अन्य साथी नीतेश को जबरन गाडी में बैठाकर उसका अपहरण ले गए । जिसकी रिपोर्ट पर से गुना कोतवाली में आरोपी शिवम शर्मा एवं एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध अप.क्र. 403/26 धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अपहृत युवक की तलाश प्रारंभ की गई ।


             पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा युवक के अपहरण की इस घटना की गंभीरता को देखते हुए युवकों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु तत्काल गुना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई । पुलिस टीम युवक की तलाश हेतु सक्रिय हुई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र विकसित किया गया, साथ ही सतत और प्रभावी तकनीकी विश्लेषण करते हुए सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया । जिसके परिणाम स्वरुप मात्र 12 घंटे के भीतर दिनांक 21 जुलाई 2026 की रात्रि में ही अपहृत युवक नीतेश रजक को सुरक्षित मुक्त कराकर अपहरणकर्ता दोनों आरोपी 1-शिवम पुत्र कैलाश शर्मा उम्र 28 साल निवासी धौलपुर राजस्थान एवं 2-यशवंत पुत्र चंद्रभान सिंह दांगी उम्र 35 साल निवासी गंजबासौदा जिला विदिशा को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार क्रमांक MP07 CJ 6951 को विधिवत जप्त किया गया है ।  


               गुना कोतवाली पुलिस इस महत्वपूर्ण एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, सउनि हरिचरण मीना, प्रधान आरक्षक दिलीप सेन, आरक्षक अजय सिकरवार एवं आरक्षक हाकिम सिंह यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.