Type Here to Get Search Results !

संपत्ति संबंधी अपराधों में गुना पुलिस को तकनीकी जांच और सीसीटीवी विश्लेषण से मिली बड़ी सफलता

 संपत्ति संबंधी अपराधों में गुना पुलिस को तकनीकी जांच और सीसीटीवी विश्लेषण से मिली बड़ी सफलता


*भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी के प्रकरणों का पर्दाफाश*


*आगरा के महिला-पुरूषों की दो गेंग ने दिया था मंगलसूत्र चोरी की घटनाओं को अंजा* म


*गुना कोतवाली पुलिस ने दोंनो गिरोह की 10 महिलाओं सहित कुल 11 आरोपी किये गिरफ्तार*


*वारदात में प्रयुक्त दो कार एवं दो मंगलसूत्र सहित लगभग 20 लाख रुपये का मशरूका जब्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए लगातार सुनियोजित एवं तकनीक आधारित कार्यवाहियां की जा रही है । भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित अपराधियों के विरुद्ध भी गुना पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा एवं उनकी टीम ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी करने वाले आगरा के दो अंतर्राज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश कर 10 महिलाओं एवं 01 पुरुष सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया  है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए दो सोने के मंगलसूत्र तथा वारदात में प्रयुक्त दो कार सहित लगभग 20 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 जुलाई 2026 को आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिए गए थे । इस संबंध में फरियादिया रामकुंवर ओझा (66 वर्ष), निवासी बीजी रोड, गुना तथा कल्पना दुबे (48 वर्ष), निवासी भगत सिंह कॉलोनी, गुना  के द्वारा कोतवाली थाने में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई । पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 401/26 एवं 402/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की ।


               घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के निर्देश दिए गए । पुलिस टीम ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, संदिग्ध गतिविधियों एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं का गहन विश्लेषण किया । लगातार तकनीकी एवं मैदानी जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों वारदातों में शामिल दो अलग-अलग अंतर्राज्यीय गिरोहों की पहचान सुनिश्चित कर कार्यवाही की गई औऱ दिनांक 21 जुलाई 2026 को अप.क्र. 401/26 में आरोपीगण 1-संगीता उर्फ सुमन पत्नि कालीचरण मराठीराव उम्र 40 साल निवासी प्रतिबाद शाहपुरा आगरा, 2-चिंता बाई पत्नि प्रकाश मराठीराव उम्र 70 साल निवासी प्रतिबाद शाहपुरा आगरा, 3-अनोखी पत्नि हरिओम माहोर उम्र 35 साल निवासी बादेला जगदीशपुरा आगरा, 4-प्रिया पत्नि रोविन माहोर उम्र 25 साल निवासी बारहखम्बा शाहगंज आगरा एवं 05-हिना पत्नि सिद्धांत माहोर उम्र 35 साल निवासी बारहखम्बा शाहगंज आगरा (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी गया सोने का मंगलसूत्र (कीमत लगभग  02 लाख रुपये) तथा वारदात में प्रयुक्त अर्टिगा कार क्रमांक UP14 DC 6661 (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बरामद की गई । इस प्रकार इस प्रकरण में कुल 12 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया ।


               वहीं अप.क्र. 402/26 में आरोपीगण 1-प्रकाश पुत्र नैनकराम माहोर उम्र 28 साल निवासी रामगुंज शाहगंज आगरा, 2-करिश्मा पत्नि महादेव माहोर उम्र 27 साल निवासी बोदला जगदीशपुरा आगरा, 3-नाजीमा पत्नि देवेन्दर मराठीराव उम्र 27 साल निवासी बोदला जगदीशपुरा आगरा,  4-आरती उर्फ मीरा पत्नि किशोर भाट उम्र 60 साल निवासी ग्यासपुरा शाहपुरा आगरा, 5-सपना पत्नि देवा भाट उम्र 35 साल निवासी ग्यासपुरा शाहपुरा आगरा एवं 6-वर्षा उर्फ कमलेश पत्नि वामन भाट उम्र 45 साल निवासी ग्यासपुरा शाहपुरा आगरा (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी गया सोने का मंगलसूत्र (कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये) तथा वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार क्रमांक UP80 GT 2834 (कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये) बरामद की गई । इस प्रकरण में कुल 8 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया गया ।


               इस सुनियोजित कार्यवाही के परिणामस्वरूप गुना पुलिस ने दोनों प्रकरणों का सफल निराकरण करते हुए दो अंतर्राज्यीय गिरोहों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं चोरी गए सोने के दोनों मंगलसूत्र (अनुमानित कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये) तथा वारदात में प्रयुक्त दो कार (अनुमानित कीमत लगभग 16.50 लाख रुपये) सहित कुल लगभग 20 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया । गुना पुलिस की यह सफलता संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें निम्नानुसार पुलिस टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है-


कोतवाली थाना: थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, सउनि अमर सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक रंजीत रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, महिला आरक्षक रश्मि सेन, महिला आरक्षक श्यामसखी, महिला आरक्षक प्रगति राजपूत एवं महिला आरक्षक रुकमणी मार्को ।


कैंट थाना: थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरुंधती राजावत, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक रवि जाट, आरक्षक अभिनेष रघुवंशी, महिला आरक्षक ज्योति रघुवंशी एवं महिला आरक्षक तेजस्विता जादौन ।


सायबर सेल: प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक एवं आरक्षक अभय रघुवंशी ।


सीसीटीवी कंट्रोल: प्रभारी निरीक्षक विकास उपाध्याय, सउनि भूपेन्द्र सिंह सेंगर, आरक्षक ओमचरण कुशवाह, महिला आरक्षक दीक्षा रघुवंशी एवं महिला आरक्षक सुधा रघुवंशी ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि धार्मिक आयोजनों, सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । आधुनिक तकनीक, सुदृढ़ मुखबिर तंत्र एवं त्वरित पुलिस कार्यवाही के माध्यम से ऐसे अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाना गुना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.