दिनांक 24 जुलाई को विभिन्न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक मध्प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बताया हैं कि गुना शहर अंतर्गत 33/11 केव्ही हड्डीमील सबस्टेशन से निकलने वाले 11 केव्ही भुल्लनपुरा फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत कार्य होने के कारण दिनांक 24 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विधार्थीनगर, विध्यांचल कॉलोनी, राज कॉलोनी, बीजी रोड़, आदर्शनगर, रामकृष्ण कॉलोनी, कृष्णानी कॉलोनी, साई सिटी कॉलोनी एवं भुल्लनपुरा वाला क्षेत्र आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
