17 जुलाई को गुना में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले एवं ब्लैकआउट मॉकड्रिल का होगा आयोजन
गुना
सचिव, गृह एवं समन्यक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा हवाई हमले/अंधकार एवं ब्लैक ऑउट मॉकड्रिल का आयोजन दिनांक 17 जुलाई 2026 को रात्रि 7:30 से 8.00 बजे तक दशहरा मैदान, गुना में किया जायेगा। उक्त मॉकड्रिल के दौरान रात्रि 7:45 से 7.55 बजे तक गुना के कैन्ट, दशहरा मैदान के आसपास के क्षेत्र की विद्युत प्रवाह बंद की जावेगी ।
जिला प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया हैं कि किसी भी प्रकार अनावश्यक घबराहट (पैनिक) में न रहे। साथ ही विद्युत प्रवाह पर रोक के दौरान किसी भी प्रकार के इनवर्टर, जनरेटर, प्रकाश सामग्री आदि चालू न रखी जावे और आवश्यक सहयोग प्रदान करे।
