Type Here to Get Search Results !

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को गुना पुलिस दे रही जनआंदोलन का स्वरूप

 "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को गुना पुलिस दे रही जनआंदोलन का स्वरूप


*अभियान के ग्यारहवें दिवस जिलेभर में आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम*


*ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं यात्रियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज निर्माण का किया आह्वान*



               पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिलेभर में जनजागरूकता गतिविधियों का प्रभावी एवं सतत संचालन किया जा रहा है । अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त समाज की स्थापना करना है ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को अभियान के ग्यारहवें दिवस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।


               अभियान के अंतर्गत थाना फतेहगढ़ पुलिस द्वारा फतेहगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र, थाना बजरंगगढ़ पुलिस द्वारा बजरंगगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र, थाना विजयपुर पुलिस द्वारा विजयपुर आंगनबाड़ी केंद्र, थाना सिरसी पुलिस द्वारा ग्राम दिनौला आंगनबाड़ी केंद्र, थाना आरोन पुलिस द्वारा ग्राम शहरोक आंगनबाड़ी केंद्र, थाना बमोरी पुलिस द्वारा आजीविका भवन बमोरी, थाना धरनावदा पुलिस द्वारा रुठियाई बस स्टॉप, महिला थाना पुलिस द्वारा तहसील परिसर गुना, थाना मधुसूदनगढ़ पुलिस द्वारा कस्बा मधुसूदनगढ़, थाना राघौगढ पुलिस द्वारा कस्बा राघौगढ तथा थाना जामनेर पुलिस द्वारा शासकीय हाई स्कूल ग्राम गादेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ।


               इन कार्यक्रमों में उपस्थित महिलाओं, पुरुषों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं यात्रियों को बताया गया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, सामाजिक प्रतिष्ठा एवं भविष्य पर अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव डालती है । पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया । साथ ही युवाओं से शिक्षा, खेल, योग एवं सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाकर नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की अपील की गई ।


               गुना पुलिस का यह अभियान केवल जनजागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ समाज में नशे के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी को भी सशक्त बना रहा है । जिलेभर में निरंतर संचालित हो रहे ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से गुना पुलिस "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में प्रभावी प्रयास कर रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.