मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का भ्रमण 23 जुलाई को
गुना
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ० कैलाश जाटव दिनांक 23 जुलाई 2026 को गुना जिले के भ्रमण पर आयेगें।
प्राप्त जानकारी अनुसार अध्यक्ष डॉ० जाटव दिनांक 23 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर 12:00 बजे अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक संवाद सामाजिक एवं धार्मिक बुद्धिजीवी विशिष्टजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 03:00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 05 बजे अधिकारियों की बैठक लेगें।
