Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में 46 कर्मचारियों को पदोन्नति

 कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में 46 कर्मचारियों को पदोन्नति

कार्मिकों के मनोबल को मिला संबल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, दफ्तरी, रिकॉर्ड लिफ्टर सहित अन्य पदों पर मिली पदोन्नति


गुना। राज्य शासन के निर्णय के अनुपालन में जिला कार्यालय अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय एवं तहसील कार्यालयों में पदस्थ कुल 46 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में कार्मिकों के सेवा संबंधी प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण एवं प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदोन्नति आदेश के तहत विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदस्थ किया गया है।

सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2 में सर्वाधिक पदोन्नति

पदोन्नति आदेश के अनुसार सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2 पद पर 26 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। यह सर्वाधिक संख्या वाला पदोन्नति वर्ग है।

भृत्य से सहायक ग्रेड-3 पद पर पदोन्नति

इसी प्रकार भृत्य से सहायक ग्रेड-3 पद पर 12 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है, जिससे उन्हें उच्च दायित्वों के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा।

दफ्तरी, रिकॉर्ड लिफ्टर सहित अन्य पदों पर भी पदोन्नति

इसके अलावा भृत्य से दफ्तरी, रिकॉर्ड लिफ्टर सहित अन्य पदों पर 8 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।

कार्मिक कल्याण और प्रशासनिक दक्षता को मिलेगा बल

पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, जवाबदेही तथा कार्मिकों के सेवा हितों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी क्रम में हुई यह पदोन्नति कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ शासकीय कार्यों के अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन में भी सहायक सिद्ध होगी।

कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

पदोन्नति प्राप्त सभी कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी पदोन्नत कर्मचारियों ने कलेक्टर के साथ सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाया तथा आश्वस्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर डॉ.संजीव खेमरिया सहित पदोन्नत कर्मचारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.