गुना जिले के 28,971 हितग्राहियों के खातों में 1.73 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन राशि अंतरित
गुना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पन्ना जिले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत माह जून की 35 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 210 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में देखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले के 28,971 हितग्राहियों के खातों में 1,73,82,600/- रुपये (एक करोड़ तिहत्तर लाख बयासी हजार छह सौ रुपये) की राशि भी अंतरित की। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन सहित संबंधित अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित थे।

