Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस की सतर्कता से 315 बोर देशी कट्टा एवं राउंड सहित आरोपी गिरफ्तार

 कैंट थाना पुलिस की सतर्कता से 315 बोर देशी कट्टा एवं राउंड सहित आरोपी गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अवैध हथियार रखने की सूचना पर त्परित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद करने में उललेखनीय सफलता हासिल की गई है ।


               गौरतलब है कि गत दिनांक 11 जुलाई 2026 को कैंट थाना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति अवैध कट्टा एवं जिंदा राउंड के साथ दिखाई दे रहा था । सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वीडियो का परीक्षण कर संबंधित व्यक्ति की पहचान रवि पुत्र लख्मीचंद जाट निवासी ग्राम रिछैरा के रूप में की जाकर तत्काल उसकी तलाश प्रांरभ की गई और दिनांक 11 जुलाई 2026 की रात्रि में ही संदेही रवि पुत्र लख्मीचंद जाट उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रिछैरा थाना कैंट जिला गुना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके पास 315 बोर का देशी कट्टा होना स्वीकार किया एवं उसे टोरिया गांव के पास छिपाकर रखना बताया । जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी रवि जाट की निशानदेही से 315 बोर देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद कर विधिवत जप्त कर आरोपी रवि जाट के विरुद्ध कैंट थाना में अपराध क्रमांक 555/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया  है ।


               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड,  आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक सौरभ रघुवंशी, आरक्षक शुभम रघुवंशी एवं आरक्षक नीतेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध हथियार रखना, उनका प्रदर्शन करना अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । मुखबिर तंत्र, तकनीकी संसाधनों एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध गुना पुलिस द्वारा भविष्य में भी सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.