Type Here to Get Search Results !

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही, 60,000/- की अवैध मदिरा जब्त

 अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही, 60,000/- की अवैध मदिरा जब्त


गुना 

 कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल गुना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं श्री संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध जिले में विभिन्‍न स्‍थलों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आज दिनांक आबकारी वृत्त गुना -1 के प्रभारी राधाकिशन द्वारा ग्राम निर्भयगढ़, पिटाखेड़ी (मोहरी) एवं कुसमौदा गुना में दबिश दी गयी। ग्राम निर्भयगढ़ में कार्यवाही में नदी के किनारे एक चलती हुई भट्टी पकड़ी गई जो कि जंगल में काफ़ी अंदर चल रही थी। आरोपी व्यक्ति आबकारी बल को देखकर भाग निकला। मौके पर ही ड्रम एवं केनो में 250  किलोग्राम लाहन एवं 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा चलती भट्टी से उतरती हुई जब्त की गयी। ग्राम पीटाखेड़ी मोहरी के नाले से लगभग 200 किलोग्राम गुड़ लाहन जब्त किया जाकर नष्ट किया गया। जो की पास में ही रह रहे व्यक्ति का बताया गया जिसकी विवेचना जारी है। गुना शहर में कुसमौदा से पन्नी पाउचों में भरा हुआ 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई जो की आरोपी गुंजा पारदी एवं जसवीर पारदी के द्वारा बेची जा रही थी। 

उक्त कार्यवाही में कुल 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 450 कि. ग्रा. गुड़ लाहन जब्त किया गया। लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 60,000/- हजार रुपये है। दबिश के दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं  के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। 

उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत सिंह कुशवाह्,आबकारी आरक्षक गोविंद सिंह मीना, अरुण कुमार शर्मा, कमल बरौदिया, महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी, खुशबू रघुवंशी, की भूमिका सराहनीय रही।आबकारी विभाग लगातार अपनी कार्यवाही में सजगता दिखा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.