Type Here to Get Search Results !

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण

 एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण


गुना 

आज ग्राम पंचायत तिल्लीखेड़ा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आवार्ड संस्था के माध्यम से 11 फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री अमित गोयल एवं संस्था के श्री बी. डी. शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के श्री रामेश्वर धाकड़ तथा ग्राम के अनेक ग्रामीणजन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है। उपस्थित सभी जनों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.