मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी एवं हॉकी फीडर सेंटर में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन 7 जुलाई को
संजय स्टेडियम हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर होगा चयन कार्यक्रम
गुना
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, भोपाल के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी एवं हॉकी फीडर सेंटर में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन 7 जुलाई 2026 को गुना के संजय स्टेडियम स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर किया जाएगा।
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिभा चयन के लिए भोपाल से आने वाले विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगामी चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी की स्वीकृत सीटों में 80 प्रतिशत सीटें मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों तथा 20 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।
प्रतिभा चयन कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी विभागीय वेबसाइट https://talentsearch.dsywmp.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिले के ऐसे खिलाड़ी, जो मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी एवं हॉकी फीडर सेंटर में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि पर प्रतिभा चयन कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
प्रतिभा चयन कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हॉकी प्रशिक्षक श्रीमती सुनीता कंवर से मोबाइल नंबर 7566471670 पर संपर्क किया जा सकता है।
