Type Here to Get Search Results !

विधानसभा मानसून सत्र के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

 विधानसभा मानसून सत्र के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया नोडल अधिकारी नियुक्‍त


गुना 

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र दिनांक 20 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक आहूत किया गया है। शासन/विभागाध्यक्षों की ओर से विधानसभा प्रश्न स्थगन/ध्यानाकर्षण सूचना आदि प्राप्त होकर उनके समयसीमा में भेजे जाना है। विधानसभा प्रश्न एवं उनसे संबंधित जानकारियां कार्यालय में अवकाश के दिनों में भी प्राप्त होती है।

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा प्राप्त प्रश्न एवं जानकारियां समय सीमा में भेजने हेतु जिला स्‍तर से संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया को नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया हैं। साथ ही विधानसभा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नं. 07542-254137 है। अधीक्षक कलेक्ट्रेट गुना इस कंट्रोल रूम के का प्रभारी बनाया गया हैं। विधानसभा सत्र के दौरान पड़ने वाले अवकाश के दिनों में विभिन्‍न कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा प्रश्न एवं जानकारियां प्राप्त कर कार्यवाही करने हेतु लगाई गयी है।

आदेश में स्‍पष्‍ट किया गया हैं कि विधानसभा सत्र के दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगें। इसी प्रकार अधीनस्थ कर्मचारी भी अपने सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.