Type Here to Get Search Results !

युवा कांग्रेस ने किया "मेरा अशोक नगर – मेरी जिम्मेदारी" अभियान के तहत 9 जनसंकल्पों का पोस्टर जारी

 युवा कांग्रेस ने किया "मेरा अशोक नगर – मेरी जिम्मेदारी" अभियान के तहत 9 जनसंकल्पों का पोस्टर जारी



अशोकनगर। 


युवा कांग्रेस नेता सचिन त्यागी ने नगर के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर "मेरा अशोक नगर – मेरी जिम्मेदारी" अभियान के अंतर्गत 9 जनसंकल्पों वाला पोस्टर जारी किया। इस अभियान का उद्देश्य अशोक नगर की प्रमुख समस्याओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके स्थायी समाधान के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। पोस्टर में स्वच्छता, हर घर स्वच्छ पेयजल, बेहतर बिजली एवं स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं यातायात व्यवस्था, जिला चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा में सुधार, प्राइवेट स्कूलों के ड्रेस और कोर्स की एक कीमत तय की जाए, सफाई कर्मियों का सम्मान, ठेला-पटरी व्यवस्थित करने तथा पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इस अवसर पर सचिन त्यागी ने कहा कि अशोक नगर के विकास के लिए केवल वादों की नहीं, बल्कि संवाद, संघर्ष और समाधान की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या को वार्ड मोहल्लों में जाकर समस्याओं के बारे में रहवासियों से संवाद करेंगे और प्रशासन और सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाएंगे तथा उनके समाधान तक निरंतर संघर्ष किया जायेगा। उन्होंने नगरवासियों से इस जनअभियान से जुड़ने और अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा करने की अपील करते हुए कहा कि जनता सीधे 98118 67474 पर मिस्ड कॉल देकर भी इस अभियान का हिस्सा बन सकती है।


अभियान का मुख्य संदेश है—

"संवाद • संघर्ष • समाधान"

"मेरा अशोक नगर – मेरी जिम्मेदारी"

पोस्टर विमोचन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, जिला कांग्रेस निर्वाचन प्रभारी अशोक शर्मा (बड़े भैया),नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रितेश जैन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिजीत रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार लोधी,कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.