Type Here to Get Search Results !

आवारा एवं निराश्रित गौवंश को लेकर प्रशासन की कार्रवाई

 आवारा एवं निराश्रित गौवंश को लेकर प्रशासन की कार्रवाई


गुना 

शहर एवं जिलेभर में सड़कों पर आवारा और निराश्रित गौवंश छोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निदेर्शों और एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे की सख्ती के बाद अब धरातल पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीम‍ती शिवानी पांडे द्वारा गठित दल ने संयुक्त रूप से आवारा गोवंश के संबंध में कार्यवाही की गई। ग्राम पंचायत बिलोनिया की गौशाला के क्षेत्र में दो खंभा तिराहे पर हाथ ठेला वालों के द्वारा फेंके जाने वाले सामान के कारण आवारा एवं निराश्रित गौवंश वहां पर इकट्ठा हो जाता था। अधिकारियों द्वारा हाथ ठेला वालों को चेतावनी देते हुए जुर्माने की कार्यवाही की गई। इस दौरान 850 रुपए की चालानी कार्यवाही की गयी। तथा हाईवे पर उपलब्ध सभी गोवंश को बिलोनिया गौशाला में छोडा गया। साथ ही गौशाला संचालक को निर्देशित किया गया कि यदि कोई पशु मालिक अपने पशु को छुड़वाने आता है तो उस पर जुर्माने की कार्यवाही किए बगैर किसी का भी पशु को नहीं छोड़ा जाए। 

कार्यवाही में तहसीलदार श्री मयंक तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पुष्पेंद्र व्यास, यातायात पुलिस, थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री गौरव गुप्ता एवं एनएचएआई के अधिकारी सहित पंचायत स्तरीय अमला उपस्थित था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.