Type Here to Get Search Results !

बमोरी थाना पुलिस ने चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 बमोरी थाना पुलिस ने चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 479/22 धारा 138 एन.आई. एक्ट में लेखराज लोधा निवासी ग्राम बछावदा थाना बमौरी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया, जो तामीली हेतु बमौरी थाने में प्राप्त हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी लेखराज लोधा की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना पर बमौरी थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी लेखराज पुत्र रामचरण लोधा उम्र 30 साल निवासी ग्राम बछावदा थाना बमौरी, जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


               बमौरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक माखन चौधरी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.