Type Here to Get Search Results !

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान : तीसरे दिन भी गुना पुलिस का जनजागरूकता अभियान पूरे जिले में रहा प्रभावी

 "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान : तीसरे दिन भी गुना पुलिस का जनजागरूकता अभियान पूरे जिले में रहा प्रभावी


*गुना पुलिस द्वारा विद्यालयों, ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर  जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*


*विद्यार्थियों एवं आमजन को दिलाया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प*



               पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक नशा मुक्ति हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के तहत गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।

आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को अभियान के तीसरे दिन भी गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया । अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है ।


               अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यालयों, ग्रामों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई । उपस्थित लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया ।


               इस क्रम में आज कैंट थाना पुलिस द्वारा शारदा स्कूल गुना, फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा सीएम राइज स्कूल फतेहगढ़, विजयपुर थाना पुलिस द्वारा ग्राम दौराना, म्याना थाना पुलिस द्वारा शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास म्याना, जामनेर थाना पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर जामनेर, आरोन थाना पुलिस द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण आरोन, सिरसी थाना पुलिस द्वारा शासकीय हाई स्कूल सिरसी, बजरंगगढ थाना पुलिस द्वारा शासकीय हायर सेंकडरी स्कूल बजरगंगढ में तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया ।


               इसके अतिरिक्त जिले के अन्य सभी थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न विद्यालयों, ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की । पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें तथा समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने में पुलिस का सहयोग करें ।


               गुना पुलिस का "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा । अभियान के माध्यम से जिले के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा, ताकि समाज को नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाया जा सके ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.