"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत धीरपुर राम जानकी मंदिर पर हुआ पौधारोपण
गुना
चांचौडा़ के तेलीगाँव स्थित राम जानकी मंदिर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती मंजूषा सोलोमन ने पौधारोपण में फलदार पौधों का रोपण सुरक्षित स्थान पर करे और नियमित देखरेख करने की जिम्मेदारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सौंपी।ब्लॉक समन्वयक श्री कृष्णपाल सिंह राठौर ने भविष्य को सुधारने ओर पर्यावरण को संरक्षित करने लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया और वायुदूत पर अपलोड करने के लिए जानकारी दी पौधारोपण।
कार्यक्रम म.प्र. जन अभियान परिषद से नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

